शेयर ट्रेडिंग के झांसे में फंसाकर आठ लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो साइबर अपाधियों को कलकत्ता की दमदम जेल से अलीगढ़ कोर्ट लाया गया। उसमें से एक को अलीगढ़ जेल भेज दिया गया और दूसरे को पुलिस साथ ले गई।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर आठ लाख की ठगी के मुकदमे में कोलकाता की दमदम जेल में निरुद्ध दो अपराधी 4 अक्तूबर को वारंट पर यहां पेश किए गए। दोनों को अदालत में पेश किया गया। इन पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे का रिमांड वारंट तामील कराया, इसके बाद एक अपराधी को अलीगढ़ जेल दाखिल कर दिया गया, जबकि एक को पश्चिम बंगाल पुलिस ले गई।
विज्ञापन
साइबर थाने में जमालपुर के मो. शाहजेब की ओर से 31 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें शेयर ट्रेडिंग के झांसे में फंसाकर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप था। साइबर थाना टीम की जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल के मध्य ग्राम के साउथ बेकिम पाली हाल कालीपाड़ा बरासत निवासी देवव्रत घोष व मध्य ग्राम कोलकाता के रतन कुंडू ने खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगाई थी। दोनों साइबर ठगी के मुकदमे में दमदम जेल में थे।
दोनों को अदालत में पेश कर अलीगढ़ का मुकदमा तामील कराया गया। इसके बाद रतन को अलीगढ़ जेल दाखिल कर दिया गया, जबकि देवव्रत को पुलिस साथ ले गई। एसएचओ साइबर थाना सुरेंद्र कुमार के अनुसार अब इन दोनों के बयानों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।