फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों ने थैले से उड़ाये 50 हजार रुपये

Tue, 02 Jun 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना के ग्राम कैमथल में एक दुकान से सामान खरीदते दो किशोरों ने थैले में रखे पचास हजार रुपये उस समय उड़ा लिए जिस समय दुकान मालिक उन्हें सामान देने में व्यस्त था।
विज्ञापन



गांव निवासी भगवान स्वरूप उर्फ त्यागी के अनुसार वह गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। दुकान का सामान खरीदने के लिए 50 हजार रुपये थैले में रख कर दुकान के गल्ले के पास थैला रख दिया। इसी बीच गांव के दो बच्चे सामान खरीदने दुकान पर आएं।

 सामान देने में व्यस्त था कि इसी दौरान एक बच्चे ने थैले में रखे 50 हजार रूपये निकाल लिए, बाद में मुझे अहसास हेाने पर भरा थैला देखा तो उसमें से रूपये गायब थे। मैँने गॉंव के लोगों को घटना से अवगत कराया तबतक उक्त रकम उस बच्चे ने दूसरे बच्चे के हाथ में दे दिए। कड़ाई से पूछताछ करने पर 25400 रुपया बरामद हो गया।
विज्ञापन



शेष रकम प्राप्त करने के लिए मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया तो शेष रकम दोनों बच्चों के परिजनों द्वारा दे देने पर हम दोनों पक्षों में समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए किसी पक्ष द्वारा तहरीर देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें