फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीजे का स्पीकर गिरने से दो मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मिलक फतेहपुर में बृहस्पतिवार देर शाम एक विवाह समारोह के दौरान घुड़चढ़ी की रस्म में बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन पर रखे भारी स्पीकर अचानक नीचे गिर गए, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव मिलक फतेहपुर से एक बरात जा रही थी। गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि शाम करीब सात बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी, तभी डीजे के ऊपर रखे बड़े स्पीकर अचानक से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। जिससे उसके दो मासूम बच्चे, लवकुश (4) और छवि (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां पर लवकुश की स्थिति गंभीर है, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि डीजे वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया जा रहा है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें