फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में सड़क हादसे में मां समेत दो बच्चों की मौत, बवाल

Wed, 18 Apr 2018 02:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
निहा का फाइल फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे छर्रा मार्ग पर ट्रक से टकराने के बाद बाइक सवार सभासद की पुत्री और उसके दो बच्चे ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। बाइक चला रहा सभासद का पुत्र घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और दरोगा, सिपाहियों को पीटा। दो सिपाही और एक होमगार्ड घायल हुए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। मामले में सभासद समेत 16 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  
विज्ञापन


अतरौली के मोहल्ला सरायवली निवासी नगर पालिका सभासद बाबू गाजी का बेटा बिलाल बाइक से अपनी बहन निहा (28) को उसकी ससुराल धनसारी छोड़ने जा रहा था। निहा के साथ उसका बेटा मुस्तफा (5) और बेटी मोनिका उर्फ नसरा (3) भी थे। 

अतरौली के  मोहल्ला खेरापतान मोड़ से निकलते ही छर्रा की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। निहा, मुस्तफा और मोनिका ट्रक  के  पहिए के  नीचे आ गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिलाल को अस्पताल भेजने के साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव जाने के  बाद घटनास्थल पर मौजूद भीड़ अचानक उग्र हो गई। उसने वाहनों में तोड़फोड़ के साथ पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की गई, जिससे सिपाही हरनारायण, रघुराज सिंह व एक  होमागार्ड घायल हुए। एक दरोगा को भी पीटा गया। मौके  पर पहुंचे सीओ सुरेश कुमार मलिक, नगर पालिका चेयरमैन पवन वर्मा ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। बाद में भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए पालीमुकीमपुर और हरदुआगंज थानों से भी फोर्स बुला ली गई। इसके बाद ही उग्र भीड़ को काबू किया जा सका।

अतरौली थाने के एसएसआई सुनील कुमार ने नासिर, अहमद रहीस, राजा, आमिर सिद्दीकी, शहजाद खां सभासद, अहसान गाजी, असलम, मुवीन खां, मो. अली, मुजद्दीन, अबरार, अहसान, एजाज, फहजान, मैनुद्दीन, छोटे खां समेत 10 अज्ञात के  खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ, अतरौली सुरेश कुमार मलिक का कहना है कि पुलिस ने ट्रक  को कब्जे में लेकर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस और वाहनों पर पथराव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें