फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यमुना नदी में नहा रहे दो किशोर डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 01 Apr 2024 06:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो किशोर यमुना नदी में नहाने गए। किनारे पर एक पत्थर से रस्सी बांधने के बाद उसी रस्सी से खुद को बांधकर यमुना नदी के पानी में उतरकर नहाने लगे। इसी बीच पत्थर से रस्सी टूट गई, जिससे दोनों नदी के पानी में डूब गए। एक को बचा लिया गया, पर दूसरे का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
यमुना - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 मार्च को गांव लालपुर में यमुना नदी में नहा रहे दो किशोर डूब गए। इनमें से एक को बचा लिया गया है, जबकि देर रात तक दूसरे की पानी में तलाश जारी थी। सूचना पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


दिलशाद (12) पुत्र यामीन और हातिम (12) पुत्र बजीर निवासी लालपुर दोपहर में करीब एक बजे यमुना नदी में नहाने पहुंच गए। किनारे पर एक पत्थर से रस्सी बांधने के बाद उसी रस्सी से खुद को बांधकर यमुना नदी के पानी में उतरकर नहाने लगे। इसी बीच पत्थर से रस्सी टूट गई, जिससे दोनों नदी के पानी में डूब गए।

यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने तलाश कर हातिम को बाहर निकाल लिया, लेकिन दिलशाद डूब गया। एसडीएम खैर दिग्विजय सिंह, तहसीलदार रामगोपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के जरिये पता न लगने पर आगरा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें