फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईद पर दो भाईयों को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
मारपीट में घायल ताहिर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव कनौवी में ईद पर अपने साथियों को मुबारकबाद देने के लिए जा रहे दो युवकों को गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया। पीडि़त ने बताया है कि आरोपियों ने रंजिशन गालियां दी विरोध करने पर डंडे से दौड़कर पीटा।
विज्ञापन

ताहिर व अकरम शनिवार की दोपहर को गांव में ईद पर अपने एक साथी के घर जा रहे थे। रास्ते मेें गांव के करीब पांच लोग खड़े थे। आरोप है कि दोनों भाइयों को देखते ही वह रंजिशन गालियां देने लगे। मना करने पर उन्होंने डंडे से हमला कर दिया। पीडि़त ने बताया है कि आरोपी उनसे रंजिश मानते हैं और दबंग हैं। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल ताहिर ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल ताहिर को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा है। एसआई ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें