फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: चंडौस के दो भाइयों को सिकंदराबाद में डंपर ने कुचला, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 21 Aug 2025 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विशाल और प्रियांशु दोनों मोटरसाइकिल से भोर में ही सिकंदराबाद सब्जी लेने के लिए निकले थे। अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास उनकी बाइक को सामने से तेजी से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में विशाल तथा प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस के गांव नगला पदम के बाइक सवार दो सगे युवा भाइयों की 21 अगस्त को सिकंदराबाद की मंडी में डंपर से कुचल कर मौत  हो गई। विशाल (20) तथा प्रियांशु (17) नामक दोनों भाई पढ़ाई के साथ सब्जी तथा बर्गर बेचने के काम में पिता का सहयोग करते थे।

विज्ञापन


गांव नगला पदम के मूल निवासी संजय प्रजापति बिलासपुर की मंडी श्याम नगर में परिवार के साथ रहते हैं। संजय के दो बेटे विशाल  तथा प्रियांशु  थे। इनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी हरकेशी, बड़ी बेटी शालू है। बड़ी बहन शालू ने खेरली हाफिजुर के महर्षि दयानंद कॉलेज से इंटरमीडिएट किया है। बड़े बेटे विशाल ने बिलासपुर के राजेंद्र शिवराज इंटर कॉलेज से इंटर छोटे बेटे प्रियांशु ने हाई स्कूल किया था। दोनों भाई पढ़ाई के साथ अपने पिता के काम में भी सहयोग करते थे। विशाल ने पढ़ाई के साथ चाऊमीन और बर्गर का ठेला लगाना आरंभ किया था। दोनों ही सब्जी लेने के लिए प्रतिदिन सिकंदराबाद जाते थे। 

मोटरसाइकिल से निकले थे सब्जी लेने के लिए
विशाल और प्रियांशु दोनों मोटरसाइकिल से भोर में ही सिकंदराबाद सब्जी लेने के लिए निकले थे। अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास उनकी बाइक को सामने से तेजी से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में विशाल तथा प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर भाग गया। सिकंदराबाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम बुलंदशहर कराकर दोपहर बाद मंडी श्याम नगर परिजनों को सौंप दिया। मंडी श्यामनगर में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें