जांच में उजागर हुआ कि छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल गई थी, लेकिन युवक उसे स्कूल से अपने साथ होटल में ले आया। सुबह 8:40 बजे से दोनों होटल में ही रुके हुए थे। फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है।
खेरेश्वर चौराहा के एक होटल में शाम को एक युवक व किशोरी के शव मिले हैं। दोनों ने जहर खाया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है। - मयंक पाठक, एएसपी-सीओ प्रथम