फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग से जली दो बाइक, दो झुलसे

विज्ञापन
नगला मानसिंह की पुलिया में गैस ‌सिलिंडर फटने से लगी आग में जली बाइक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़। गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मान सिंह में बृहस्पतिवार सुबह एक घर में सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। जलते सिलिंडर को घर से बाहर करने के प्रयास में गैलरी में खड़ी दो बाइकों में आग लग गई और आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। दमकल के आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया और घर में बड़ा नुकसान बच गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि नगला मान सिंह निवासी राधेश्याम के मकान के निचले हिस्से में सतेंद्र और रामकिशोर अपने परिवारों के साथ किराये पर रहते हैं और मजदूरी करते हैं। सुबह रामकिशोर की पत्नी चाय बना रही थी। तभी पाइप से गैस रिसाव के कारण अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इस पर तत्काल रामकिशोर ने सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर गैलरी में फेंका तो वहां खड़ी रामकिशोर व सतेंद्र की बाइकों ने आग पकड़ ली। रामकिशोर व सतेंद्र आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। सूचना पर दमकल भी पहुंची। मगर, तब तक मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। बाद में झुलसे दोनों व्यक्तियों का पास के ही डॉक्टर पर इलाज कराया गया।
खौलते पानी पर गिरने से बच्चा झुलसा
देहली गेट के सराय लवरिया में बृहस्पतिवार सुबह खौलते पानी के भगौने पर गिरने से बच्चा झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। बताया गया कि मूल रूप से फगोई लोधा निवासी सुनील की ससुराल सराय लवरिया में है। सुनील की पत्नी अपने ढाई साल के बच्चे मयंक को लेकर तीन-चार दिन पहले मायके आई हुई है। सुबह वह गैस पर पानी गरम कर रही थी। तभी खेलते समय मयंक अचानक भगौने पर गिर गया। इससे वह 25 फीसदी झुलस गया। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें