फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 26 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
26 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना रोरावर पुलिस ने करीब 26 किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश भी की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात रोरावर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार आरोपियों ने पुलिस टीम को टक्कर मारने की कोशिश की और तेज रफ्तार में भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में कार से 26 किलो 75 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हुंडई i10 कार भी कब्जे में ली गई है। मामले में थाना रोरावर पर एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इसराइल पुत्र गफ्फार खां निवासी कमालपुर हाल निवासी जीवनगढ़ पुलिया थाना क्वार्सी और अख्तर पुत्र अब्दुल रहमान निवासी थाना गोधा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अख्तर थाना गोधा का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में बताया कि वे अकराबाद क्षेत्र के मुन्ना नाम के एक व्यक्ति से गांजा लाते थे और काफी समय से इस धंधे में सक्रिय थे। अवैध कमाई से ही कार और मोबाइल फोन खरीदे गए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें