फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुमेरपुर बंबा में गोवंश काटने में दो को दबोचा, भेजा जेल

Sat, 28 Dec 2024 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, छुरा, गड़ासा, पॉलिथीन बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने दो गो तस्करों को पकड़ा है। दोनों ने पिछले दिनों सुमेरपुर बंबा में दो बार गोवंश काटने की घटना पुलिस की पूछताछ में स्वीकार की है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर की रात्रि सोमना नहर से भीमपुर के रास्ते पर यूनुस उर्फ इना और निजाम निवासीगण रामपुर शाहपुर कोतवाली चंडौस को पकड़ा गया। वहीं उनके साथी दिलशाद और चीनी निवासीगण रायट थाना लोधा भागने में सफल रहे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पांच-छह अन्य जिनके वह नाम नहीं जानते, के साथ मिलकर उन दोनों ने 21 नवंबर को पला के बाग में एक सांड़ को काटा था।

इसके बाद 22 दिसंबर को सुमेरपुर बंबा के पास तीन गोवंश काटकर अवशेष वहीं पर फेंककर चले गए थे। 24 दिसंबर को दोबारा उसी स्थान पर चार गोवंश को काटने के बाद अवशेष फेंक गए थे। थाना पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, छुरा, गड़ासा, पॉलिथीन बरामद हुआ है। अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें