फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डॉक्टर से लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हाईवे पर डॉक्टर से हुई लूट के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में ही मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया, जबकि एक बदमाश को जेएन मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12:30 बजे पुलिस बरौली-लालपुर तिराहे पर चेंकिग कर रही थी। इसी बीच बरौली की ओर से बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे और पीछा करने पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अंकित निवासी सोमना, करन निवासी मौरहैना बताया। कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा कारतूस, 24000 रुपये बरामद किए। बदमाशों ने बताया कि यह रुपये उन्होंने मंगलवार की रात हाईवे पर सीएनजी पंप के पास कार सवार दो लोगों से पीटकर लूटे थे। साथ ही 53000 रुपये ऑनलाइन रोहित निवासी मौरहैना के खाते में डलवाए थे।
छर्रे लगने से घायल था तीसरा बदमाश

पुलिस ने बदमाशों के तीसरे साथी रोहित के बारे में जानकारी की तो पता चला कि किसी झगड़े में छर्रे लगने से घायल होने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट का खाते फ्रीज कराया
पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनय कुमार, उपनिरीक्षक शुभम अहलावत, नितिन चौधरी आदि थे। थाना प्रभारी ने बताया कि खेरेश्वर निवासी चिकित्सक सुनील कुमार ने बदमाशों के बताए गए ऑनलाइन पेमेंट के खाते को फ्रीज करा दिया है। ज्ञात रहे खेरेश्वर पर आयुष नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुनील कुमार को अपने मैनेजर के साथ खुर्जा ऑपरेशन के लिए जाते समय बदमाशों ने पीटने के बाद लूट लिया था, उनके वीडियो भी बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें