थाना पुलिस ने एक गांव से किशोरी को अगवा कर ले जाने तथा दूसरे गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक नाबालिग किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी अनिल पुत्र भानु प्रताप निवासी बनवारीपुर थाना जलेसर जिला एटा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार की सुबह कस्बा अकराबाद में विजयगढ़ रोड पर स्थित सरकारी ठेके पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी आरोपी मुकेश नाहर सिंह के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी युवक को फरीदपुर पुलिया सिहोर बंबा से गिरफ्तार कर लिया।