फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मुरादाबाद की महिला को पीटने के दो आरोपी दबोचे, मजिस्ट्रेट समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज कराने की तैयारी

Thu, 08 Aug 2024 06:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला को पीटने का एक वीडियो 6 अगस्त को वायरल हुआ था। इसमें भूत-प्रेत उतारने के नाम महिला को पीटने की बात कही जा रही थी। जलाली चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र शर्मा ने इस संबंध में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के उकरना गांव में मुरादाबाद निवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार और उसे पीटने के दो आरोपियों को पुलिस ने 7 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इनका शांति भंग करने में चालान किया गया है। उधर, पुलिस अब मनोवैज्ञानिक काउंसलर की मौजूदगी में महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


महिला को पीटने का एक वीडियो 6 अगस्त को वायरल हुआ था। इसमें भूत-प्रेत उतारने के नाम महिला को पीटने की बात कही जा रही थी। जलाली चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र शर्मा ने इस संबंध में महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 7 अगस्त को सोनू और सतीश निवासी उकरना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका शांति भंग करने में चालान कर एसडीएम कोल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी भूत प्रेत उतारने जैसा कार्य नहीं करते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि महिला रास्ते में मिल गई थी और वह उससे पूछताछ करने लगे। इस संबंध में छेड़खानी और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इंस्पेक्टर हरदुआगंज ने बताया कि बुधवार शाम को महिला के परिजन भी मुरादाबाद से चल दिए हैं, जो रास्ते में हैं, देर रात तक उनके अलीगढ़ आने की उम्मीद है। सीओ अतरौली मोहम्मद अकमल ने बताया कि मनोवैज्ञानिक काउंसलर को बुलाने के लिए सीएमओ से कहा गया है। उसके बाद महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


महिला कैसे गांव पहुंची, पुलिस को नहीं पता
पुलिस से फोन पर हुई बातचीत में महिला के पति ने खुद को आर्थिक तंगी का शिकार बताकर अलीगढ़ के लिए किराया तक न होने की बात कही थी। ऐसे में महिला मुरादाबाद से अलीगढ़ और जलाली से लगभग सात किलोमीटर दूर गांव उकरना कैसे पहुंची, इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। एसएचओ इस बात का दावा जरूर कर रहे हैं कि महिला को गांव लेकर कोई नहीं गया लेकिन वह कैसे पहुंची इसका जवाब भी वह नहीं दे पाए। वायरल वीडियो में महिला ने मैक्सी पहन रखी है जबकि अगले दिन महिला दूसरे कपड़ों में पुलिस को मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें