फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लिंटर गिरने से मासूम बालिका की मौत, छह घायल

विज्ञापन
कमरे की छत का पड़ा मलबा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत के रामपुर में बुधवार दोपहर कमरे के अंदर खाना खा रहे एक परिवार के ऊपर लिंटर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में एक मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोगों ने दौड़ कर मलबे में दबे लोगों को बचाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल पीड़ित परिवार को एक मैरिज होम में ठहराया गया है।
विज्ञापन




लाखा बाजार निवासी रूपकिशोर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। उनका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा है। इसलिए करीब एक वर्ष से रामपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार दोपहर बेटा विष्णु मजदूरी कर लौटा था और घर में खाना खा रहा था। इस कमरे में मां शीला देवी, पत्नी गुंजन, बहन रजनी, विष्णु की बेटी आरोही, कुमकुम और विष्णु का साला भोला भी खाना खा रहे थे।



इसी दौरान कमरे के लिंटर भरभरा कर इन सबके ऊपर गिर गया। खाना खा रहे परिवार के लोग मलबे में दब कर जख्मी हो गए। लिंटर का हिस्सा गिरने की आवाज सुन कर आसपड़ोस के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मलबे में फंसे लोगों को आननफानन बाहर निकाला। घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चार वर्षीय आरोही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता विष्णु ने बताया कि घटना के वक्त आरोही किताब लेकर पढ़ रही थी।
विज्ञापन





हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम विनीत मिश्रा, तहसीलदार उदयवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह,चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है। चेयरमैन ने पीड़ित परिवार के इलाज का खर्च उठाने के लिए कहा है। परिवार को फिलहाल मैरिज होम में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें