फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सगाई के लिए लग रही थी हल्दी, आरोपियों ने पीटकर बहाया लहू

Thu, 19 Nov 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मारपीट में घायल नितेश कुमारी।  स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Villager
विज्ञापन
दादों। अभयपुर बहलोलपुर गांव में प्लॉट में मिट्टी का भराव करने का विरोध करने पर मां-बेटी को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित युवती की 20 नवंबर को सगाई है और उसको हल्दी लगाने की रस्म चल रही थी। लहूलुहान मां-बेटी को पुलिस ने अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामवती देवी पत्नी दिवंगत चंद्रभान सिंह के अनुसार उनके प्लॉट को लेकर गांव के एक व्यक्ति से अतरौली न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे विपक्षी प्लॉट में मिट्टी का भराव करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी गालियां देने लगे। विरोध करने पर उनके साथ ही बेटी नितेश कुमारी को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
रामवती देवी ने बताया कि जिस समय आरोपियों ने पीटा, उनकी बेटी नितेश कुमारी की हल्दी लगाने की रस्म चल रही थी। उसकी 20 नवंबर को सगाई होनी है। हाथों में लगी हल्दी और शरीर से बहते खून के साथ नितेश थाने पहुंची। थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि घायल मां-बेटी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें