फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम काटकर रकम लूटने की कोशिश

विज्ञापन
गैस करट से एटीम को काटने का किया गया प्रयास - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के एटीएम लुटेरों के निशाने पर हैं। करीब एक महीने पहले एचडीएफसी बैंक के एटीएम में लूट की कोशिश के बाद अब इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में सोमवार की देर रात लुटेरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर रकम लूटने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। शिनाख्त से बचने के लिए लुटेरों ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट डाल दिया था। पुलिस ने मौके से गैस कटर और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही लुटेरों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

क्वार्सी के मोहल्ला रामनगर में टाटा एजीए कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। सोमवार की देर रात लुटेरे एटीएम के केबिन में घुस गए। गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश की। लेकिन गश्त कर रही लैपर्ड की मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर लुटेरे वहां से भागने लगे। लुटेरों को भागता देख लैपर्ड ने पीछा भी किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
स्थानीय निवासी सलमान ने बताया कि पुलिस के जोर जोर से सायरन बजाने के बाद जब क्षेत्र में जगार हो गई तो उसने देखा चार-पांच लुटेरे भाग रहे थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को एक गैस कटर, एक गैस सिलिंडर व अन्य औजार मौके से मिले हैं। एटीएम में उस वक्त तीन लाख रुपये थे, जो सुरक्षित हैं। लुटेरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का पेंट डाल दिया था। लेकिन पुलिस का कहना है कि पेंट डालने से पहले के फुटेज लुटेरों की शिनाख्त में काम आ सकते हैं। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस ने ले ली है।
विज्ञापन

नहीं था सुरक्षा गार्ड, बीमा था
अलीगढ़। रामनगर में लगे एटीएम पर रात में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। इस एटीएम की नगदी का बीमा था। रकम लुटने की स्थिति में एटीएम कंपनी को वह पैसा वापस मिल जाता। आजकल एटीएम कंपनियां यही पद्धति ज्यादा अपना रही हैं।
क्वार्सी के रामनगर इलाके में लुटेरों ने एटीएम काटकर कैश लूटने की कोशिश की है, लेकिन मौके पर लैपर्ड गश्त कर रही थी। जिसके चलते लूट की योजना विफल हो गई। मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया है। मौके से गैस कटर, एक अन्य सिलिंडर और कुछ और उपकरण बरामद किए हैं। -अनिल समानिया, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन

एटीएम की सुरक्षा के लिए नियम (स्रोत: आरबीआई के निर्देश)
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सन 2016 में कैश ट्रांजेक्शन के लिए एक समिति का गठन किया था इसका मकसद एटीएम के लिए जोखिम कम करना और सुरक्षा को बढ़ाना था
- समिति ने तय किया था कि 30 सितंबर 2019 तक सभी एटीएम किसी ढांचे से जुड़े रहेंगे। जैसे किसी दीवार पर, जमीन में या किसी खंभे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें