फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दरोगा की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौठा पुल के आगे मंदिर के पास दरोगा की कार में ट्रक की टक्कर के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दरोगा पुष्पराज सिंह सिकरवार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के श्योपुर क्षेत्र की चंबल कॉलोनी निवासी अनुराग सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई पुष्पराज सिंह सिकरवार 23 अक्तूबर की रात छर्रा क्षेत्र से एमएलसी चुनाव की ड्यूटी कर लौट रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे बरौठा पुल से आगे मंदिर के पास तेज गति और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक कब्जे में है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें