फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क पर

Wed, 01 May 2024 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गई सड़क पर मंगलवार को कस्बे के जाटवान चौराहे पर एक ट्रक फंस गया। थोड़ी देर बाद ही भूसा से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे जाम लग गया। विजयगढ़-सासनी व गोपी मार्ग से आने वाले वाहन करीब चार घंटे तक विजयगढ़ के अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन




जल जीवन मिशन योजना के तहत रात के समय मजदूरों ने जाटवान चौराहे पर खोदाई कर पाइप लाइन डाली थी। मंगलवार की सुबह सड़क पर जैसे ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ, तो गोपी की तरफ से आ रहा एक ट्रक पाइपलाइन वाले गड्ढे में फंस गया। वहीं ग्राम कटरा की तरफ से भूसे से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली इसी चौराहे पर खोदाई के बाद बने गड्ढे में पहिया जाने से पलट गई। इससे ट्रैक्टर चालक चुटहिल हो गया।



वहीं इसके बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से पलटी ट्रैक्टर ट्राली और गड्ढे में फंसे ट्रक को निकलवाया। तब कहीं चार घंटे बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें