फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पलवल-खैर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक

विज्ञापन
पलवल-खैर हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटा हुआ ट्रक। संवाद   - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल खैर हाईवे पर गड्ढों के कारण बृहस्पतिवार की रात में हादसा हो गया। गांव करसुआ के पास लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इसमें चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अतरौली निवासी चालक भोला परिचालक अशोक के साथ कासगंज से लकड़ी लेकर हरियाणा के कुंडली जा रहा था। रास्ते में सड़क पर गड्ढों के कारण ट्रक का पट्टा टूट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक व परिचालक को बाहर निकालकर नजदीक के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें