जीटी रोड हाईवे पर महरावल के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, साथी घायल हो गया। चंडौस थाना क्षेत्र के गांव पहावटी नगला निवासी होरी लाल राज मिस्त्री हैं।
वह अपने साथ मजदूरी के लिए दीपक 20 वर्ष पुत्र कृपाल सिंह को लेकर 9 नवंबर की सुबह अलीगढ़ गए थे। दाेपहर बाद वापस लौट रहे थे। महरावल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल होरी लाल को राहगीरोेें ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई एक बहन में सबसे बडा था।