फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: टेंपो को टक्कर मारता हुआ दीवार से टकराया ट्रक, चालक की मौत, छह सवारी घायल

Fri, 27 Dec 2024 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव अंडला के लवकुश इंटर कॉलेज के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक टेंपो को टक्कर मारता हुआ कॉलेज की दीवार में जा घुसा। ट्रक की केबिन में चालक चाल फंस गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित गांव अंडला के पास 26 दिसंबर की शाम को हादसा हो गया। एक ट्रक ने सवारियों से लदे टेंपों में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चाल की मौत हो गई। टेंपों में सवार करीब छह सवारियां घायल हो गईं।

विज्ञापन


26 दिसंबर की शाम करीब चार बजे गांव अंडला के लवकुश इंटर कॉलेज के पास अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक टेंपो को टक्कर मारता हुआ कॉलेज की दीवार में जा घुसा। ट्रक की केबिन में चालक चाल फंस गया। हादसे के बाद मौके भीड़ एकत्रित हो गई। लोग राहत कार्य में जुट गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पहुंच गई। केबिन में फंसे संदीप कुमार उर्फ भूरा (26) निवासी मजूपुर को निकाला। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ इलाज के लिए रेफर किया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। संदीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इघर, टेंपो में सवार चालक सहित छह सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी खैर भेजा गया। टेंपो में पराग सक्सेना निवासी अलीगढ़, भीम सिंह निवासी मदन गढ़ी गोड़ा गभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर किया है। अल्पना पत्नी सतवीर निवासी बृजा नगला, रजनी देवी पत्नी प्रमोद निवासी अहमदपुर जेवर, मोहित निवासी अहमदपुर जेवर, आसिफ निवासी सहजपुर व वृंदा भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें