माइनर में पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : संवाद
बस में सवार थे करीब बीस लोग
थाना पुलिस ने बताया है कि मुरादाबाद डिपो की बस अलीगढ़ की ओर आ रही थी। बस में करीब बीस लोग सवार थे। हादसे में बस का परिचालक नूरे शाकिर गंभीर रूप से घायल है, उसका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे में बस सवार दिनेश, वीरेंद्र निवासीगढ़ बिजनौर, श्रृष्टि निवासी नरैनीपुर, ज्ञानेंद्र निवासी करौली, नाथू निवासी भकरौली, प्रभु दयाल और उसका बेटा कृष निवासी मुरादाबाद व राहुल गौतम निवासी शाहगंज, आगरा घायल हुआ है।
ट्रैक्टर में सवार ये लोग हुए घायल
घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसा देखकर राहगीरों एकत्रित हो गए। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार बॉबी, मोहन देवी, अंगूरी देवी निवासी डोरीनगर, गुड्डी निवासी मान सिंह पुलिया, ओमप्रकाश निवासी पनेठी, शिवम निवासी एटा चुंगी, विजय बाबा निवासी धनीपुर व सोनू निवासी जिरौली सासनी घायल हुए हैं।