फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गाय से टकराकर बीयर से भरा ट्रक सड़क पर पलटा

Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सड़क पर पलटा पड़ा बीयर से भरा ट्रक।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के निकट सड़क पर घूम रही एक गाय बीयर की बोतलों से भरे ट्रक के सामने आ गई। इससे ट्रक पलट गया।
विज्ञापन



जिला उन्नाव के मोहल्ला ईदगाह पत्थर काॅलोनी निवासी जमालुद्दीन पुत्र इद्दू ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को वह अपने ट्रक में अतरौली स्थित फैक्टरी से बीयर की बोतलें भरकर फैजाबाद ले जा रहे थे।


शाम समय करीब साढ़े सात बजे गांव रोहिना सिंहपुर का ओवरब्रिज उतरते ही एक गाय अचानक से ट्रक के सामने आ गई। इससे ट्रक पलट गया और बीयर की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस पर चालक ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को हटाया। हादसे में बीयर की काफी बोतलें फूट गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें