वीडियो वायरल कर स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले डेविड जाटव पुत्र सत्यवीर सिंह को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोपी डेविड जाटव पुत्र सत्यवीर सिंह गांव फुसावली का रहने वाला है। मंगलवार को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह कह रहा है, जो भी स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटकर लाएगा, उसे दो लाख और आंखें फोड़ने पर तीन लाख रुपये अपने पास से देगा। वीडियो वायरल होने लोग उसे एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पहचान होने के बाद पुलिस ने गांव के चौकीदार रामगोपाल की तहरीर पर थाने पर मामला दर्ज किया था।
थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को ग्राम चाैकीदार रामगोपाल की तहरीर पर आरोपी डेविड जाटव को पकड़ लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।