फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक चालकों की हड़ताल खत्म, एक-दो दिन में सामान्य होगी आपूर्ति

Thu, 04 Jan 2024 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो दिन की हड़ताल में रोडवेज बसों के पहिए थम गए थे। 2 जनवरी को रोडवेज बसों का बड़ी मशक्कत के बाद संचालन तो शुरू हुआ। लेकिन, सभी बसों नहीं चलीं। 3 जनवरी को सभी बसें संचालित हुईं। इस दौरान गांधी पार्क, मसूदाबाद और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक करते अध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, संरक्षक श्रीकिशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटर व्हीकल एक्ट के नए कानून के खिलाफ हड़ताल पर गए ट्रक चालकों ने 2 जनवरी देर रात हड़ताल खत्म कर दी। 3 जनवरी से काम पर लौटना शुरू कर दिया है। एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे। सरकार ने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों से वार्ता कर बताया कि अभी नया कानून लागू नहीं हुआ है। इसे लागू करने से पहले विचार-विमर्श किया जाएगा। इस वार्ता के बाद देर रात ट्रक चालकों ने हड़ताल फिलहाल खत्म कर दी है।

विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि अगर सरकार ने बिना वार्ता के यह नियम लागू किया या ट्रक चालकों को कोई भी असुविधा हुई तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा। ट्रांसपोर्टरों के फंसे हुए ट्रक भी अन्य राज्यों से उनके गोदामों पर पहुंचे। इसके अलावा खाद्य पदार्थ, सब्जी, दूध, ब्रेड आदि की आपूर्ति फिर से चालू हो गई। हालांकि पूर्ण रूप से स्थिति सामान्य होने में अभी एक से दो दिन का समय लग जाएगा। 

दौड़ने लगी सभी रोडवेज बसें
दो दिन की हड़ताल में रोडवेज बसों के पहिए थम गए थे। 2 जनवरी को रोडवेज बसों का बड़ी मशक्कत के बाद संचालन तो शुरू हुआ। लेकिन, सभी बसों नहीं चलीं। 3 जनवरी को सभी बसें संचालित हुईं। इस दौरान गांधी पार्क, मसूदाबाद और सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर सामान्य हुई भीड़
3 जनवरी सुबह तक शहर में हड़ताल को लेकर अफवाहों का दौर गर्म रहा। जिसके कारण सुबह शहर के कुछ पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद भीड़ सामान्य हो गई। दोपहर बाद पेट्रोल पंपों पर टैंकर ईंधन लेकर आने लगे। गैस एजेंसी पर भी वाहन आए। टैंकरों को देखकर ग्राहक भी पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। कारोबारियों के मुताबिक सब कुछ सामान्य होने में अभी एक-दो दिन का समय लग जाएगा।

दवाओं की आपूर्ति भी शुरू हुई
हड़ताल खत्म होने के बाद दवाओं से लदे ट्रकों ने भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी। दोपहर बाद फफाला में दवा आनी शुरू हो गई। एक आंकड़े के अनुसार दिन में औसतन 2 से 3 करोड़ की दवाएं रोजाना बाजार में आती हैं। अगर हड़ताल जारी रहती तो अगले 2-3 दिन में दवाओं की उपलब्धता कम हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें