फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खड़े ट्रक में कैंटर की टक्कर से ट्रक चालक व होटल कर्मी की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव चूहरपुर के पास बृहस्पतिवार की रात 11:30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक की टूटी खिड़की को सही करते वक्त तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक तथा होटल कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

आगरा के थाना खंदौली की पलटू की प्याऊ गोविंदपुर निवासी मोनू (27) पुत्र नारायण सिंह ट्रक चालक था। वह सिकंदराबाद में पेंट व अन्य सामान उतारकर आगरा जा रहा था। जैसे ही गांव चूहरपुर के पास पहुंचा तो रास्ते में ट्रक की खिड़की टूट गई। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके खिड़की को सही करने लगा। खिड़की अकेले पर न उठने के कारण पास में ही स्थित होटल के कर्मचारी भोला कश्यप (26) पुत्र राजवीर कश्यप निवासी गांव भरतरी थाना गभाना को मदद के लिए बुला लिया। दोनों लोग मिलकर खिड़की को पीछे ट्रक में डाल रहे थे।
इसी दौरान बुलंदशहर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक चालक तथा होटल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत चालक दो भाईयों में छोटा था और होटल कर्मी भोला कश्यप आठ माह से होटल पर काम कर रहा था। मृतक तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। अपने पीछे एक बेटी, दो बेटों को रोते बिलखते छोड़ गया है। मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ महेश कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृत चालक मोनू के भाई सुधीर की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें