उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना से सनसनी मच गई। आज दोपहर थाना अतरौली क्षेत्र के चोमूहां इलाके में ट्रक और टेंपो में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल व मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।