फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़े या बचाए अपनी इज्जत: सपनों पर लगा विराम, अश्लील टिप्पणियों से परेशान छात्रा ने छोड़ा कॉलेज जाना

Sat, 19 Oct 2024 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जहां सरकार लड़की पढ़ाओ-लड़की बचाओं का संकल्प लिए हुए है, वहीं इस लड़की का पढ़ने जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रा पढ़-लिख कर कुछ बन चाहती है, पर वह उसके एबज में अपनी इज्जत को भी दाव पर नहीं लगा सकती है। छात्रा ने अपने सपनों पर विराम लगाया और मनचले की अश्लील हरकतों से परेशान होकर कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। जहां सरकार लड़की पढ़ाओ-लड़की बचाओं का संकल्प लिए हुए है, वहीं इस लड़की का पढ़ने जाना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में कॉलेज जाते समय एक मनचले ने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर छात्रा के भाई संग आरोपी ने मारपीट कर दी। दहशत में छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी शहर के ही एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। कॉलेज जाते-आते समय इलाके का ही एक युवक बेटी का पीछा करता है। रास्ते में अश्लील टिप्पणी करता है। बेटे ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। मनचले ने बेटी से जबरन शादी करने की धमकी तक दे डाली। दहशत में आई बेटी ने कॉलेज तक जाना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


सीओ प्रथम अभय पांडे ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रिंकू निवासी भगवान नगर, सासनी गेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के परिचित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें