फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंदे पानी से परेशान लोगों ने टैक्स न देने का किया एलान, डीएम आवास के पीछे बह रहा सीवर का पानी

Sun, 05 Feb 2023 09:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के न्यू लेखराज नगर कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी से परेशान लोगों नगर निगम को टैक्स न देने का एलान किया है। यह क्षेत्र डीएम आवास के पीछे है।
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा सीवर का गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के जिलाधिकारी आवास के पीछे न्यू लेखराज नगर कॉलोनी में रहने वाले लोग गंदे पानी से परेशान हो गए हैं। अब उन्होंने नगर निगम को किसी भी तरह का टैक्स न देने का एलान किया है।

विज्ञापन




रविवार को लेखराज नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की हुई बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. केपी सिंह ने सर्वसम्मति से टैक्स न देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान की अनदेखी करने वाले नगर निगम को अब कोई टैक्स नहीं देंगे। नवनियुक्त चेयरमैन सुभाष शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र में सीवर व नाली उफान की समस्या नगर आयुक्त से लेकर जीएम जल निगम तक के संज्ञान में है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पंकज धीरज ने कहा कि ढाई महीने से अधिक समय से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बैठक में बी.पचौरी, संजय अग्रवाल, पंकज शर्मा, कुमार पल्लव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें