फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की दवा को पैसे मांगने पर शौहर ने बीवी को बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके शौहर ने बच्चे की दवा को पैसे मांगने पर तीन तलाक दे दिया। वाकया एसएसपी दफ्तर के गेट के सामने का है। महिला का आरोप है कि शौहर दहेज की मांग के लिए पहले से प्रताड़ित करता आ रहा है। अब उसने तीन दे दिया। इससे तीन माह पूर्व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इसकी शिकायत करने पर भी शौहर ने पिटाई लगाई थी। महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप आरोपी शौहर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह क्वार्सी इलाके की रहने वाली है। पांच साल पूर्व इलाके के ही एक युवक से उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही शौहर दहेज की मांग करने लगा। आए दिन मारपीट करने लगा। इस बीच दो बच्चे भी हो गए मगर उसका जुल्म बंद न हुआ। तीन माह पूर्व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत करने पर शौहर ने मारपीट की थी। महिला के अनुसार गुरुवार को उसके बेटे की तबियत खराब हो गई थी। दवा दिलाने के लिए जेएन मेडिकल कालेज जा रही थी।
तस्वीर महल चौराहा पर शौहर को बुलाकर दवा दिलाने के लिए पैसे मांगे थे। इसी बात से गुस्साकर उसने तीन तलाक बोल दिया। इस मामले में एसएसपी को शौहर के खिलाफ शिकायत सौंप दी है। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर क्वार्सी को आरोपी शौहर और देवर के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें