फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परियोजना की सात नंबर यूनिट उत्पादन शुरू होते ही ट्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के चलते बिजली की बढ़ती मांग पर हरदुआगंज तापीय परियोजना की सात नंबर यूनिट में पांच माह बाद विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि यूनिट दो घंटे के बाद ट्रिप हो गई।
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि यह इस यूनिट को बिजली की मांग कम होने पर माह अक्तूबर में लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बंद कर दी गई थी। बिजली की मांग बढ़ जाने से लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर यह यूनिट चालू की गई थी, जैसे ही यह यूनिट लोड पर आई और करीब 52 मेगावाट उत्पादन पर आई तो अचानक ट्रिप हो गई। इसके दो घंटे बाद फिर से लाईट-अप की गयी। बृहस्पतिवार की देर रात तक इसके लोड पर आने का अनुमान है। इस समय 10 नंबर यूनिट जो कि 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे 618 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। आठ नंबर यूनिट 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है, उससे 246 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट ओवरलोडिंग के कारण बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें