क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर सो रही को तीन युवकों ने दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
पीड़िता के अनुसार रात के समय वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। मध्यरात्रि करीब दो बजे पिसावा निवासी धर्मेंद्र अपने दो साथियों लाला व तेजू निवासी नेगपुर थाना नेगपुर जिला गौतमबुद्धनगर दीवार फांदकर घर में घुस गए। तीनों ने उसे दबोचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। कपड़े फाड़ दिए।
विरोध करने पर एक आरोपी छाती पर बैठकर पीटने लगा और एक अन्य तमंचा दिखाते हुए गाली देने लगा। बमुश्किल उसने स्वयं को बचाया तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।