फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: पुलिस लाइन में मनाया गया आजादी का जश्न, राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दी गई सलामी

Mon, 15 Aug 2022 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में मुख्य आयोजन सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन में हुए, जहां ध्वजारोण के साथ बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मनाया गया आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत समूचे जनपद में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची हुई है। मुख्य आयोजन सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन में हुए, जहां ध्वजारोण के साथ बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

विज्ञापन


इसके अलावा जिले भर में हर-घर तिरंगा फहरा रहा है। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गुंजायमान हो रहा है। साथ में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। तमाम सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं शहर में सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर को 9 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। साथ में शहर के सभी थानों को दो दिन के लिए अतिरिक्त फोर्स दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमृत महोत्सव 11 अगस्त से मनाया जा रहा है। इसे लेकर प्रति दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य आयोजन सुबह कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस पदक से पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। इस दौरान डीएम ने कलेक्ट्रेट में व पुलिस लाइन में एसएसपी ने कर्मचारियों अधिकारियों को आजादी के मायने बताते हुए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा जगह-जगह ध्वजारोहण, तिरंगा यात्राएं हुईं। शहर में सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणवत के अनुसार शहर को ९ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी थानों को अतिरिक्त फोर्स दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें