फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अमर उजाला प्रीमियर लीग के लिए 962 खिलाडि़यों का हुआ ट्रायल

विज्ञापन
ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला प्रीमियर लीग के लिए 962 क्रिकेटरों ने ट्रायल दिया। सोमवार को सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट प्रतिभाओं का महाकुंभ देखने को मिला। क्रिकेटरों ने फ्रेंचाइजी की टीम में शामिल होने के लिए अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
विज्ञापन


अलीगढ़, हाथरस सहित अन्य जिलों के युवा क्रिकेटरों ने मैदान पर पसीना बहाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की हरसंभव कोशिश की। लीग का आयोजन मंगलायतन विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। ट्रायल के लिए सुबह छह बजे से ही मैदान पर क्रिकेटरों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेटर अपने-अपने किट बैग के साथ मैदान पर पहुंचे।

चयनकर्ता अनुज चौधरी, विपिन शर्मा, प्रशिक्षक अजय शर्मा ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिटनेस और विकेटकीपिंग का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 12 फ्रेंचाइजी टीमें नीलामी में खरीदेंगी। अब सभी खिलाड़ियों की निगाहें नीलामी की घोषणा पर टिकी हैं। इसकी तारीख जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन





ट्रायल देने वालों में सबसे ज्यादा गेंदबाज
टूर्नामेंट के मैनेजर सौरभ चौधरी ने बताया कि लीग के ट्रायल में 962 क्रिकेटर शामिल हुए। इनमें सबसे ज्यादा गेंदबाजों की संख्या थी। उन्होंने कहा कि 400 बल्लेबाज, 100 विकेटकीपर, 200 मध्यम गति के गेंदबाज, 262 स्पिन गेंदबाज ने ट्रायल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें