फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल: तेजस की रफ्तार पर अलीगढ़ में लगा ब्रेक

Sat, 05 Oct 2019 01:52 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन प्लेटफार्म 4 से होकर निकलती तेजस ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस शुक्रवार को अपने ट्रायल के दौरान लखनऊ से दिल्ली तक चली। लखनऊ से सुबह 9:53 बजे चलकर यह गाड़ी अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म चार से दोपहर 2:16 मिनट पर गुजरी। अलीगढ़ जंक्शन पर अप ट्रैक (कानपुर-दिल्ली) पर मेंटिनेेेंस का कार्य चलने के कारण यहां से गाड़ी को 20 की स्पीड में गुजारा गया। गाड़ी ने दो मिनट में अलीगढ़ स्टेशन को पार किया। 
विज्ञापन




आरपीएफ की टीम ने मुस्तैदी के साथ खड़े रहकर गाड़ी को स्टेशन से गुजारा। गाड़ी शाम चार बजे नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 पर पहुंची। तेजस ट्रेन को छह अक्तूबर से नियमित तौर पर लखनऊ से दिल्ली तक चलाया जाएगा। इसमें यात्रियों  को हवाई जहाज में सफर करने जैसा अनुभव होगा। ट्रेन को अत्याधुनिक तौर पर तैयार किया गया है। हालांकि अलीगढ़ वासियों को इसमें जंक्शन से सवार होने का सौभाग्य फिलहाल नहीं मिलेगा। वंदे भारत की तरह यह ट्रेन भी अलीगढ़ वासियों को मुंह चिढ़ाते हुए गुजरेगी। 

बैर स्टेशन पर तीन मिनट खड़ी हुई तेजस
खुर्जा जंक्शन से आगे बैर स्टेशन पर दिल्ली की ओर से आती एक मालगाड़ी की ब्रेक वाइंडिंग (ब्रेक चिपकने) से मालगाड़ी खड़ी हो गई। इससे ट्रैक खाली न होने के चलते तेजस ट्रेन को तीन (2:50 से 2:53 तक) बैर स्टेशन पर रोका गया। इससे ऑपरेटिंग टीम के बीच खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें