अलीगढ़। थाना गोधा के सिखरना गांव में एक किसान के आम के बाग के किनारे लगे सागौन एवं जामुन के 58 पेड़ बिना अनुमति खरीदकर आरा मशीन संचालक द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। इलाके के वन रक्षक की ओर से गोधा थाने में आरा मशीन संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वन रक्षक दीपक कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव सिखरना में 29 जनवरी को राज पब्लिक स्कूल के पास गांव सिखरना के राजू के आम के बाग के किनारे लगे सागौन एवं जामुन के 58 पेड़ों को बिना अनुमति काट दिया गया। पेड़ों को मुकीम निवासी सिटी पब्लिक स्कूल के पास आरा मशीन मौलाना आजद नगर, क्वार्सी ने खरीदकर कटवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद