फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंधी से गिरा पेड़, कार और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल

Fri, 21 Jun 2024 03:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आंधी में भावनखेड़ा गांव के निकट एक पेड़ गिर गया था। जिससे बचने के चक्कर में दो वाहन आमने-सामने आ गए और भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलाली-पनैठी रोड पर 20 जून सुबह में कार और बाइक सवार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए जबकि एक अन्य को चोट लगी। देर रात आई आंधी में सड़क पर पेड़ गिर गया था, जिससे बचने के चक्कर में दोनों वाहन आमने सामने आ गए थे।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 20 जून की सुबह लगभग तीन बजे करीब बरेली जनपद के बहेड़ी गांव निवासी आबिद पुत्र रफीक अहमद अपनी ईको कार से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान नोएडा निवासी दीपक पुत्र धर्मवीर व उसका 10 वर्षीय बेटा लड्डू और छोटा भाई हर्ष बाइक से कासगंज के कस्बा पटियाली जा रहे थे। देर रात आई आंधी में भावनखेड़ा गांव के निकट एक पेड़ गिर गया था। जिससे बचने के चक्कर में दोनों वाहन आमने सामने आ गए और भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दीपक और लड्डू की हालत गंभीर देख उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें