फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पहचान छिपाकर युवती को प्यार में फंसाया, पहले की शादी फिर किया निकाह, औरों से संबंध बनाने की कहता

Tue, 23 Jun 2026 12:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

असली पहचान छिपाकर युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया। उसके बाद मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद पता चलने पर निकाह किया। आरोप है कि उसके बाद युवक ने उसे तीन तलाक दे दिया और दूसरे पुरुषों के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
रोरावर थाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके से जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने खुद पहचान छिपाकर दिल्ली की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और बाद में असलियत सामने आने पर पीड़िता पर गंभीर अत्याचार किए। अब पीड़िता ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, आरोपी अंसार अली ने खुद को राहुल बताकर उससे दोस्ती की थी। युवक के झांसे में आकर युवती उसके साथ मंदिर में शादी करने को तैयार हो गई। शादी के कुछ समय बाद जब युवती को पता चला कि राहुल असल में अंसार अली है, तब तक वह उसके प्रेम में पूरी तरह फंस चुकी थी। इसके बाद आरोपी के दबाव में आकर उसने निकाह भी कर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। अब आरोपी अंसार अली ने उसे तीन तलाक दे दिया है और दूसरे पुरुषों के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा अंसार अली हलाला के नाम पर गैर मर्दों के साथ अवैध संबंध बनवाकर मुझसे धंधा कराना चाहता है। मैंने उसे फोन पर किसी से मुझे बेचने की बात करते हुए भी सुना है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी उसे नशीले इंजेक्शन देता था और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म  करता था। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर भी रखा गया, ताकि वह किसी से मदद न मांग सके। थाना प्रभारी रोरावर वीपी पांडेय का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में केस दर्ज कर निष्पक्ष और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें