फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदिर में चढ़ाया घंटा, मजार पर किन्नरों ने की चादरपोशी

Tue, 03 Nov 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बरछी बहादुर दरगाह पर चादरपोशी करते किन्नर धर्मगुरु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
धर्म की दीवारों से ऊपर उठकर इंसानियत का पैगाम... मंदिर में घंटा चढ़ाया तो मजार पर चादरपोशी कर गुरुद्वारे में भी मत्था टेककर सभी के कल्याण की अरदास की गई। मौका था बन्ना देवी क्षेत्र की नई बस्ती में आयोजित कार्यक्रम का।
विज्ञापन


सभी किन्नरों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की गई। विभिन्न धर्मों के किन्नर धर्मगुरु एक मंच पर आए और अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर देश में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की।
कार्यक्रम में किन्नर गुरु शिवम ने माता रानी के दरबार में घंटा चढ़ाकर शुरुआत की। इसके बाद धर्मगुरु और उनके समर्थक बन्ने खां मजार पहुंचे, जहां चादरपोशी की रस्म अदा की गई। अलग-अलग धार्मिक परंपराओं के बीच एकजुटता की यह तस्वीर समाज को आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देती नजर आई।
विज्ञापन

किन्नर गुरु शिवम के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म के भेद से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देना रहा। इस पहल के जरिये संदेश दिया गया कि पूजा-पद्धतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन इंसानियत, प्रेम और भाईचारे की भावना सभी को एक सूत्र में बांधती है। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के किन्नर धर्मगुरुओं की मौजूदगी ने सामाजिक समरसता की भावना को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें