फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में लगी आग: चार घर जले, सड़क जाम कर किया हंगामा, दो लाख के सामान जले

Sun, 03 Nov 2024 02:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सराय पठान में प्राथमिक विद्यालय संख्या 35 के पास एक बिजली का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। जिसमें शाम करीब पांच बजे आग लग गई। उससे चार घरों में और आग लग गई।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज सराय पठान स्थित 35 नंबर स्कूल के पास एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लगभग दो लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। उससे आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया।

विज्ञापन


सराय पठान में प्राथमिक विद्यालय संख्या 35 के पास एक बिजली का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। जिसमें शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने पास के ही शिव कुमार राठौर के मकान को चपेट में ले लिया। इस मकान में पांच भाइयों का अलग-अगल परिवार रहता है। आग से शिवकुमार के कमरे में रखा करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया। इसके बाद आग भाई राजेश व कैलाश के घर तक पहुंच गई। जहां रखा घरेलू सामान जल गया। इसके अलावा कुलदीप का घर भी आग की चपेट में आ गया। कुलदीप बीमार होने के कारण घर में ही थे। किसी तरह लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


हालांकि, स्थानीय लोगों व दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग बुझा लिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने स्कूल के सामने जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। वे बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे व ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग पर अड़े थे। किसी तरह अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

दिवाली पर बन्नादेवी में 02, तालानगरी में 04, अतराैली में 03, गभाना में 02, खैर में 02 व इगलास में 02 स्थानों समेत कुल 15 स्थानों पर आग लगी। जिसे दमकल ने पहुंचकर बुझा लिया और नुकसान होने से बचा लिया ।- संजीव कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी, बन्नादेवी

विज्ञापन

दिवाली पर अग्नि दुर्घटना

- थाना क्वार्सी की ज्ञान सरोवर कॉलोनी में खाली प्लाट में आग
- थाना क्वार्सी के स्वर्ण जयंती नगर में 100 फुटा रोड पर नगर निगम के यात्री शेड में आग लगी
- थाना बन्नादेवी के आशीष वाटिका गूलर रोड में खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के ढ़ेर में लगी आग
- थाना हरदुआगंज के तालानगरी में ए-17 स्थित शीतल फैक्टरी के पास खाली प्लॉट में आग
- थाना हरदुआगंज के ग्वालरा में बुर्जी में आग
- थाना अकराबाद ग्राम गंगरौल में पुआल में आग लगी
- थाना दादों के कस्बा दादों में बिटोरा में आग
- थाना अतरौली ग्राम मलहपुर घर में आग
- थाना पालीमुकीमपुर ग्राम कुंवरपुर में धान का पुआल व करब में आग
- थाना चंडाैस के ग्राम गंगेई में करब में आग
- थाना गभाना के ग्राम रामपुर पुआल में आग
- थाना खैर के ग्राम भोगपुर में धान के पुआल में आग
- थाना खैर के ग्राम हरिनारायण गढ़ी शिवाला के पास बुर्जी में आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें