फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जनता दर्शन में शिकायत पर दो घंटे में बदला ट्रांसफॉर्मर

Sat, 05 Jul 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहर्रम के कार्यक्रमों की आवेदन के बाद भी अनुमति नहीं दिए जाने पर मोहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी ने थाने के निकट धरना-प्रदर्शन कर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मोहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी रजिस्टर्ड के जनरल सेक्रेटरी दिलशाद अली खान ने बताया कि मुहर्रम के कार्यक्रमों को करने के लिए 16 जून को एसडीएम खैर के यहां आवेदन किया गया था, जिस पर थाना टप्पल से आख्या मांगी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने आख्या एक जुलाई को एसडीएम के यहां भेजी लेकिन अब तीन दिन से एसडीएम के यहां से भी अनुमति पत्र जारी नहीं किया गया है, जिससे लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। एसडीएम और दरोगा के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए धरना-प्रदर्शन करनरे के बाद डीएम, एसएसपी को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में साबिर शाह, खुर्शीद खान, रहीस कुरैशी, नाजिम ठाकुर, आजाद खान, वजीर खान, इमाम खान, खालिद अली, सलमान, जावेद आदि थे। वहीं थाना प्रभारी टप्पल अरुण कुमार बालियान ने अनुमति मिलने पर सभी कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन






सवा किलो गांजा सहित गिरफ्तार
थाना टप्पल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को सवा किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम शुक्रवार को गांव बैना के पास चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान उमेश शर्मा निवासी गांव मंग्रोली थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर के पास से 1.250 किलोग्राम गांजा मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें