फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षा विभाग में आनलाइन होंगे स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों का आनलाइन मेरिट के आधार पर स्थानांतरण होगा। इसके लिए जिले का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अब लखनऊ माध्यमिक शिक्षा विभाग आगे की पॉलिसी तैयार करेगा। बता दें कि पहले ऑफलाइन आवेदन के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन इस बार आनलाइन सिस्टम तैयार होने से आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा संबंधित सूचना मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। अब लखनऊ से मेरिट संबंधी पॉलिसी तैयार कर डाटा फिल्टर किया जाएगा। इसके आधार पर ही स्थानांतरण किए जाएंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई तक डाटा अपलोड करना था। हमने पहले ही कार्य को पूरा कर लिया है। कैसे और किस आधार पर स्थानांतरण होंगे। यह उच्चाधिकारियों द्वारा तैयार पॉलिसी के आधार पर ही निर्णय होगा। हां, इस आनलाइन सिस्टम से काफी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें