देश के सबसे बड़े रेलवे ट्रैक दिल्ली-हावड़ा रूट पर आज शुक्रवार से अलीगढ़ से दिन में ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। यह व्यवस्था सुबह करीब साढ़े नौ से शाम करीब साढ़े छह बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान रूट पर चलने वाली ट्रेनों को टूंडला या मुरदाबाद से डायवर्ट कर दिल्ली भेजा जाएगा।
यह डायवर्जन अलीगढ़ के इर्द-गिर्द ट्रैक पर इंटरलाकिंग के चलते लिए जा रहे मेगा ब्लॉक के मद्देनजर किया जा रहा है। विभिन्न समयों पर यह डायवर्जन 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके चलते करीब 20 ट्रेनें लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद ट्रैक से गुजरेंगी, जबकि 7 ट्रेनें टूंडला-आगरा-पलवल रूट से गुजरेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाहाबाद मंडल के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि मंडल में परिचालन क्षमता से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई। इससे यात्रियाें को तो परेशानी होती ही है साथ ही राजस्व का भी नुकसान होता है।
ट्रेनों के संचालन को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का कार्य 28 सितंबर से शुरू हो गया है जो 9 अक्टूबर तक चलेगा। इससे ट्रेनों कासमय प्रभावित हो रहा है।
इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को कम समय के अंदर तेज गति से चलाना संभव होगा। इसी क्रम में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के काम के कारण 7 से 9 अक्तूबर तक घोषित रूट परिवर्तन के साथ-साथ ट्रेनों का भी 7 से लेकर 11 अक्तूबर तक रूट बदला जा रहा है।
15708 अमृतसर.कटिहार एक्स 07 से 11 अक्तूबर
13414 फरक्का एक्स 07 से 11 अक्तूबर
13484 फरक्का एक्सप्रेस 08 से 10 अक्तूबर
12566 िबहार संपर्क क्रांति 07 से 11 अक्तूबर
12554 वैशाली एक्स 07 से 11 अक्तूबर
12226 कैफियत एक्स 07 से 11 अक्तूबर
15026 एनवीटी-मऊ एक्स 07 से 10 अक्तूबर
14006 लिच्छवी एक्स 07 से 11 अक्तूबर
18102 मुरी एक्स 07 से 11 अक्तूबर
12818 एनवीटी-हटिया एक्स 08 से 10 अक्तूबर
12874 एनवीटी-हटिया एक्स 07 से 11 अक्तूबर
12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्स 07 से 11 अक्तूबर
12420 गोमती एक्स 07 से 11 अक्तूबर
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम तारीख
15707 कटिहार-अमृतसर 08 से 11 अक्तूबर
13413 फरक्का एक्स. 10 से 12 अक्तूबर
13483 फरक्का एक्स. 09 से 11 अक्तूबर
12565 बिहार संपर्कक्रांति 07 से 11 अक्तूबर
12553 वैशाली एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
12225 कैफियात एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
15025 मऊ-एनवीटी एक्स. 10 अक्तूबर
14005 लिच्छवी एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
18101 मुरी एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
12367 विक्रमशीला एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
12817 हटिया-एनवीटी एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
12873 हटिया-एनवीटी एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्स. 07 से 11 अक्तूबर
12419 गोमती एक्स. 07 से 11 अक्तूबर