फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ट्रेनें फुल, रोडवेज बसें बनेंगी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है तो रोडवेज बसों का रुख कर सकते हैं। परिवहन निगम ने 25 मार्च से 10 अप्रैल तक 175 अतिरिक्त बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन का एलान कर दिया है। इधर, होली को लेकर अभी तक अलीगढ़ जंक्शन पर किसी भी स्पेशल ट्रेन के ठहराव का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने सोमवार को आदेश जारी किया। सभी वर्कशॉप में बसों को दुरुस्त करने, चालक-परिचालकों को होली पर सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सावधानी से बस चलाने का आदेश दिया। साथ ही 25 मार्च से 5 अप्रैल तक, जो भी चालक प्रतिदिन 300 किमी से अधिक बस का संचालन करेगा, उस बस के चालक परिचालक को विशेष प्रोत्साहन राशि पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, वर्कशॉप के कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उनको इस अवधि में काम करना होगा। उनके लिए भी विशेष राशि पुरस्कार का एलान किया गया है।
इन ट्रेनों का है अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव
दिल्ली-बिहार के बीच संचालित ट्रेनों में ही होली पर सबसे अधिक भीड़ होती है। दिल्ली से चलने वाली ट्रेन अलीगढ़ के बाद टूंडला, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज होते हुए बिहार तक जाती हैं। होली पर घर जाने वालों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिए हैं। ऐसे में मगध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में 27 मार्च से लेकर 5 मार्च के बीच लंबी वेटिंग है। वर्तमान में कोरोना के चलते जनरल टिकट पर यात्रियों को सफर करने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सारसौल, मसूदाबाद, गांधी पार्क बस अड्डे से होगा संचालन
क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक बसों का संचालन गांधी पार्क, मसूदाबाद, सारसौल बस अड्डे से होगा। चालकों को विशेष निर्देश दिए हैं कि वह बस अड्डे के बाहर रोड पर बस को खड़ा करके जाम का कारण न बनें।
विज्ञापन

मार्ग अतिरिक्त बसों की संख्या
अलीगढ़-दिल्ली-लखनऊ 20
अलीगढ़-दिल्ली-फर्रुखाबाद 15
अलीगढ़-दिल्ली-इटावा 5
अलीगढ़-दिल्ली-मैनपुरी 5
अलीगढ़-दिल्ली-हरदोई 10
अलीगढ़-दिल्ली-कासगंज 30
अलीगढ़-नोएडा 15
अलीगढ़-सराय काले खां 10
अलीगढ़-आगरा-मुरादाबाद 10
अलीगढ़-दिल्ली-कायमगंज 10
अलीगढ़-दिल्ली-एटा 25
दिल्ली-बदायूं 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें