भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 मई को एवं आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को सवा तीन घंटे की देर से चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय सवा तीन बजे से लगभग सवा दो घंटे की देरी से चलेगी।
उत्तर रेलवे में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, री-शिड्युलिंग एवं रेग्यूलेशन का निर्णय लिया गया है। मऊ-आनंद विहार प्रारंभिक स्टेशन मऊ से 23 मई एवं आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस आनंद विहार स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 मई को एवं आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को सवा तीन घंटे की देर से चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय सवा तीन बजे से लगभग सवा दो घंटे की देरी से चलेगी।
अगरतला-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 मई को अगरतला स्टेशन से निधार्रित समय 10 बजे से तीन घंटे की देर से चलेगी। पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 23 मई को निर्धारित समय पौने ग्यारह बजे से पांच घंटे की देरी से चलेगी। इसी तरह हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 23 मई को देरी से चलेगी। इनमें से अलीगढ़ में किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है।