फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले फाटक से ट्रेन गुजारने पर चालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (12380) के चालक की लापरवाही के चलते रविवार रात को एनसीआर रेलवे में हड़कंप मच गया। चालक ने छिपयान-मारीपत स्टेशन के बीच पड़ने वाले गेट संख्या 151 के खुले होने पर ही वहां से ट्रेन गुजार दी। इसकी जानकारी गेट मैन ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर गाड़ी को रात 10 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर रुकवाया गया। यहां चालक को तत्काल निलंबित कर दूसरे चालक को गाड़ी सौंप आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक गेट संख्या 151 के पास चालक रामेश्वर को लाल सिग्नल दिया गया था। चालक ने करीब तीन मिनट ट्रेन को खड़ा रखने के बाद अलीगढ़ की ओर रवाना कर दिया और गेट का फाटक लगवाए बिना ही गाड़ी को वहां से गुजार दिया। इसकी जानकारी गेट मैन ने कंट्रोल रूम को दी। इस पर गाड़ी को अलीगढ़ जंक्शन पर रात 10 बजे रुकवाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने चालक का मेडिकल परीक्षण किया। हालांकि उसमें शराब पीने की बात सामने नहीं आई है।
अधिकारियों के निर्देश पर चालक रामेश्वर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दूसरे चालक को गाड़ी की कमान सौंप आगे रवाना किया गया। चालक रामेश्वर गाजियाबाद हेडक्वार्टर से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें