-गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली 21 जनवरी को गाजियाबाद स्टेशन तक जाएगी।
-गाड़ी संख्या 64404 दिल्ली-गाजियाबाद 21 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसकी जगह गाड़ी संख्या 64407 गाजियाबाद-दिल्ली 21 जनवरी को गाजियाबाद से शाम 06:20 पर चलेगी।
-गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली 21 जनवरी को गाजियाबाद स्टेशन तक जाएगी।
-गाड़ी संख्या 64062 दिल्ली-पलवल 21 जनवरी को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 64055 पलवल-गाजियाबाद 21 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसकी जगह गाड़ी संख्या 64052 गाजियाबाद-पलवल 21 जनवरी को गाजियाबाद से 11: 25 बजे चलेगी।
-गाड़ी संख्या 22431 सूबेदारगंज-शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से क्रमश: 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी, 01 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 फरवरी, 01, 04 मार्च को विजयपुर जम्मू तक ही जाएगी।
-गाड़ी संख्या 22432 शहीद कप्तान तुषार महाजन-सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से क्रमश: 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी, 02, 05 मार्च को पठानकोट कैंट से ही चलेगी।
डाउन रूट पर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटानगर 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुर 21 जनवरी को परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर 19 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 20 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी 20 जनवरी को अपने परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
अलीगढ़ में घने कोहरे से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। 9 जनवरी रात में आने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 10 घंटे की देरी से 10 जननवरी को पहुंची। इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस आठ घंटे, कैफियात एक्सप्रेस सात घंटे, कुंभ स्पेशल ट्रेन छह घंटे, राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस चार घंटे, नंदनकानन चार घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, कालका मेल दो घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
प्रयागराज जा रहे शहर के महेंद्र नगर निवासी यात्री चेतन वार्ष्णेय ने बताया कि ट्रेनें काफी देरी से पहुंच रही हैं। आरएएफ रोड के राहुल उपाध्याय ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेनों के देरी से आने से मजबूरी में रोडवेज बस का सहारा लेकर यात्रा करनी पड़ रही है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में घना कोहरा बाधा पैदा कर रहा है। इधर, रोडवेज बसों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है।