फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-शाहदरा रेललाइन पर चल रहा काम: कुछ ट्रेन रहेंगी निरस्त, कुछ का बदला गया रूट, ये है लिस्ट

Sat, 11 Jan 2025 10:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में घने कोहरे से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। 9 जनवरी रात में आने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 10 घंटे की देरी से 10 जननवरी को पहुंची।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के दिल्ली-शाहदरा स्टेशन के मध्य पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेकर कार्य किया जा रहा है। जिससे कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं तो कुछ का रूट बदला गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं आंशिक निरस्तीकरण किया गया है।

विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेगी रद्द
-गाड़ी संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर 21 जनवरी को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 64109 दनकौर-दिल्ली 21 जनवरी को निरस्त रहेगी ।
-गाड़ी संख्या 64112 शकूरबस्ती-दनकौर 21 जनवरी को गाजियाबाद से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 64417 गाजियाबाद-नई दिल्ली 21 जनवरी को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ 21 जनवरी को गाजियाबाद से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ अपने प्रारंभिक स्टेशन से 21 जनवरी को दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस क्रमश: 05 फरवरी, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 फरवरी, 05, 07 मार्च को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 12470 जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से क्रमश: 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25, 27 फरवरी, 04, 06 मार्च को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

-कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ मेमू 31 तक रहेगी निरस्त
-गाड़ी संख्या 04189/04190 कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ मेमू (रविवार को छोड़कर) 13 से 31 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

Trending Videos

गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन

-गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली 21 जनवरी को गाजियाबाद स्टेशन तक जाएगी।
-गाड़ी संख्या 64404 दिल्ली-गाजियाबाद 21 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसकी जगह गाड़ी संख्या 64407 गाजियाबाद-दिल्ली 21 जनवरी को गाजियाबाद से शाम 06:20 पर चलेगी।
-गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली 21 जनवरी को गाजियाबाद स्टेशन तक जाएगी।
-गाड़ी संख्या 64062 दिल्ली-पलवल 21 जनवरी को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 64055 पलवल-गाजियाबाद 21 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसकी जगह गाड़ी संख्या 64052 गाजियाबाद-पलवल 21 जनवरी को गाजियाबाद से 11: 25 बजे चलेगी।
-गाड़ी संख्या 22431 सूबेदारगंज-शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से क्रमश: 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी, 01 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 फरवरी, 01, 04 मार्च को विजयपुर जम्मू तक ही जाएगी।
-गाड़ी संख्या 22432 शहीद कप्तान तुषार महाजन-सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से क्रमश: 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी, 02, 05 मार्च को पठानकोट कैंट से ही चलेगी।

डाउन रूट पर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटानगर 20 जनवरी को परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुर 21 जनवरी को परिवर्तित मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशन के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर 19 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते से चलेगी।
-गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 20 जनवरी को अपने निश्चित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।
-गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी 20 जनवरी को अपने परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशन के रास्ते से चलेगी।                        
विज्ञापन

एनई और महानंदा एक्सप्रेस निरस्त, घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें

अलीगढ़ में घने कोहरे से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। ट्रेनें कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। 9 जनवरी रात में आने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब 10 घंटे की देरी से 10 जननवरी को पहुंची। इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस आठ घंटे, कैफियात एक्सप्रेस सात घंटे, कुंभ स्पेशल ट्रेन छह घंटे, राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस चार घंटे, नंदनकानन चार घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, कालका मेल दो घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

प्रयागराज जा रहे शहर के महेंद्र नगर निवासी यात्री चेतन वार्ष्णेय ने बताया कि ट्रेनें काफी देरी से पहुंच रही हैं। आरएएफ रोड के राहुल उपाध्याय ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन ट्रेनों के देरी से आने से मजबूरी में रोडवेज बस का सहारा लेकर यात्रा करनी पड़ रही है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के संचालन में घना कोहरा बाधा पैदा कर रहा है। इधर, रोडवेज बसों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें