फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: 23 अगस्त से शहर की बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Thu, 22 Aug 2024 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से कराने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस व आपातकालीन व परीक्षार्थियों के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अलीगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों का आवागमन व जनपद में ठहराव संभावित है। ऐसे में यातायात व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से कराने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस व आपातकालीन व परीक्षार्थियों के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन
- आगरा, हाथरस, मथुरा, एटा व कानपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाैनेर से एटाचुंगी चौराहा/शहर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन नए बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- गभाना की तरफ से अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का भांकरी/ महरवाल कट/ खेरेश्वर चौराहा/आगरा/मथुरा चेंजर, बाैनेर तिराहा से शहर में नहीं आ सकेंगे। यह वाहन बाईपास-अतरौली से रामघाट रोड होकर अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले वाहन अवंतीबाई चौराहा अतरौली से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- महेशपुर तिराहा से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन/काॅमर्शियल वाहन महेशपुर तिराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

आंतरिक डायवर्जन
- सासनीगेट चौराहा से कंपनी बाग चौराहा की ओर,एटा चुंगी चौराहा से कंपनीबाग चौराहा की तरफ सभी वाहन, लोडर, ट्रैक्टर, ट्राली, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा आदि प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के वाहन (प्राइवेट वाहन, ऑटो, टैंपो, ई-रिक्शा) प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
- रामबाग तिराहे से रामघाट रोड होते हुए दुबे का पड़ाव की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- तहसील तिराहे से गांधीपार्क की ओर वाहन नहीं आ सकेंगे।
- रामघाट रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूली बसों को गांधी आई तिराहा से सेंटर प्वाइंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जो एसबीआई तिराहा, कठपुला/जेल पुल होते हुए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें